पत्नी को मौत के घाट उतार कोतवाली पहुँचा पति

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ शहर में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तकिये से पत्नी का गला घोंटा, विरोध करने पर उसने चाकू से गले पर वार कर उसे मार डाला। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और जुर्म कबूल किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच अनबन बताई जा रही है। झूलाघाट के कानड़ी निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र राम लाबड़ उर्फ राजेश का परिवार पिथौरागढ़ शहर के जाखनी क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहा था। राजेंद्र की पत्नी 32 वर्षीय नीलम देवी दो बच्चों के साथ यहां रहकर एक निजी स्कूल में आया का काम करती थी। राजेंद्र पुणे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। राजेंद्र पांच दिन पहले ही घर आया था। शनिवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर राजेश ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल ललित मोहन जोशी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के समय घर में 13 वर्षीय बेटी सोई थी, 15 वर्षीय बेटा गांव गया हुआ था

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page