भवाली में श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ परायण, भव्य भंडारे में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

भवाली। देवी मंदिर में चल रही श्रीमद देवी भागवत कथा का शनिवार को भव्य हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन (परायण) हुआ। धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया और प्रसाद ग्रहण किया।।पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। हवन-पूजन के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास कैलाश चंद सुयाल ने श्रीमद देवी भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवी महिमा और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना और आपसी सद्भाव मजबूत होता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page