हाल ए विभाग::पहली मूसलधार बारिश के बाद जागा लोनिवि

ख़बर शेयर करें

-भवाली भीमताल सड़क में खोली नालियां

भवाली। क्षेत्र में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कई लोगो को भारी नुकसान हुआ। घर सड़क, सुरक्षा दीवार, रास्ते, गौशाला टूटने के बाद विभाग हरकत में आए हैं। मंगलवार को भवाली भीमताल रोड़ में लोक निर्माण विभाग नालियां खोदता दिखा। जिससे बरसात को लेकर विभाग की तैयारियां साफ नजर आई। पूर्व में ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बरसात को लेकर अलर्ट मोड़ पर काम करके रखने को कहा गया था। लेकिन लोकनिवि की नालियों में मलवा होने से सड़कों के ऊपर पानी हिने से घरों में घुसता रहा। जिससे यहां डोब ल्वेशाल में सड़क का पानी गौशाला में घुस गया। मलवे में दबने से एक गाय की मौत हो गई। घर मे मलवा घुसने से परिवार को रात भर घर के बाहर रहना पड़ा। वही मंगलवार को एसडीएम प्रतीक जैन के निर्देश के बाद परिवार को पंचायत भवन में रहने को भेजा गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page