भीषण सड़क हादसा,देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में गिरा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में समा गया। ‌इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहत-बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से निकाला। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में बहे 17 वर्षीय किशोर का शव 50 घंटे बाद बरामद

जानकारी के अनुसार यह हादसा गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग जिले के फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के समीप हुआ। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, गुरूवार रात करीब 8:43 बजे वाहन संख्या UK13CA0826 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान लागू, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी,पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा, एंट्री पॉइंट पर वाहनों को लगाए जा रहे स्टीकर

You cannot copy content of this page