प्यार के दीदार के लिए बेंगलुरु से यहां पहुँची, प्रेमिका

ख़बर शेयर करें

प्रेमी से मिलने के लिये प्रेमिका बेंगलुरु से बाजपुर पहुंच गई। जब प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने को मना किया तो वह कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से प्रेमी से मिलवाने की जिद पर अड़ गई। इस पर पुलिस ने उसे प्रेमी से मिलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बन्नाखेड़ा गांव निवासी एक युवक सैलून में काम करने के लिये बेंगलुरु गया था। कुछ समय पहले ही वह बेंगलुरु से वापस आया है। गुरुवार को एक युवती कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह बेंगलुरु से यहां एक युवक से मिलने के लिये आई है और वह युवक उसको मिलने से मना कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी है। युवती के कहने के बाद पुलिस युवक को बन्नाखेड़ा चौकी ले आई। जहां पुलिस ने युवती को युवक से मिलवाया। इसके बाद ही युवती शांत हुई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page