काकड़ीघाट नीब करौरी मंदिर में आज हवन व भंडारा,
भवाली। काकड़ीघाट नीब करौरी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत आज शनिवार को हवन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
आयोजकों के अनुसार, मंदिर में पिछले 30 वर्षों से निरंतर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी प्रसाद वितरण और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।
धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आचार्य श्री पदम चन्द्र उपाध्याय द्वारा श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु भक्तिभाव से श्रवण कर रहे हैं।
वहीं, जिसमें क्षेत्रीय महिलाओं व श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है।
नीब करौरी बाबा के इस पावन धाम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

