कैंची धाम पहुंचे हरीश रावत, विधानसभा प्रभारी भुवन तिवारी ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कैंची धाम आगमन पर भीमताल विधानसभा चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह में भुवन तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा स्वरूप कैंची धाम से जुड़े पूज्य नीब करौरी बाबा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरीश रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से संवाद भी किया।
कार्यक्रम में प्रधान पति पवन कुमार, सचिव विक्रम तिवारी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में हुआ स्वास्थ शिविर

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page