भवाली रामलीला में हनुमान जी ने लंका में किया प्रवेश

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर की आदर्श रामलीला में शनिवार रात 8 बजे माँ गौरी की आरती के साथ अष्टम दिवस का मंचन शुरू किया गया। अशोक वाटिका, हनुमान जी का लंका में प्रवेश, अक्षय कुमार वध, लंका दहन, सेतुबंध रामेश्वर, अंगद को दूत बनाकर लंका भेजने का मंचन किया गया। इस दौरान आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा, हरिशंकर कांडपाल, संजय जोशी, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, भुवन तिवारी, अभिषेक मेहता, कैलाश चन्द्र सुयाल, त्रिलोक जोशी, प्रमोद कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page