हल्द्वानी का युवक ट्रेन का आगे कूदा सर धड़ से हुआ अलग

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी निवासी एक युवक रविवार रात बाघ एक्सप्रेस के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के दौरान युवक ने कान में ईयरफोन भी लगाए थे। घटनास्थल के पास से बरामद दो मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

गोरापड़ाव के हाथीखाल निवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र जयपाल रविवार रात घर से घूमने की बात कहकर बाइक से निकला था। बताया जा रहा है कि तीनपानी फ्लाईओवर के पास वह देर रात करीब 10 बजे ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठ था। इसी दौरान बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम की तरफ से आई और युवक ट्रेन के आगे कूद गया। जीआरपी और मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने भी किसी युवती से फोन पर बातचीत होने की बात कही है। तीन महीने पहले ही विकास एक हादसे में बाल-बाल बचा था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page