हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया छत में चढ़ी, हड़कंप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के कॉलेज की बिल्डिंग की छत में चढ़ने की खबर से हड़कंप मच गया। इससे कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ‘एबीवीपी के विद्यालय परिसर में अधिवेशन कराए जाने को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में एबीवीपी का अधिवेशन नहीं होना चाहिए। वहीं पुलिस प्रशासन लगातार रश्मि को मनाने का प्रयास कर रहा है। रश्मि लमगड़िया कॉलेज के लाल बहादुर शास्त्री बहुउद्देशीय भवन के छत पर चढ़ी हैं, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रशासन उन्हें नीचे उतरने की अपील कर रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष छात्र संघ के हुए चुनाव में एबीवीपी के कार्यकर्ता रही रश्मि लमगड़िया ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत कर वह छात्रसंघ अध्यक्ष बनी हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page