ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार
हल्दूचौड़। ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान में हल्दूचौड़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी अशोक कुमार जोशी पुत्र नंदाबल्लभ जोशी, निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम, हल्दूचौड़, लालकुआं को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page