धारी चौकी में गुलाब सिंह कम्बोज ने संभाला कार्यभार

ख़बर शेयर करें

धारी चौकी में गुलाब सिंह कम्बोज ने संभाला कार्यभार
धारी। धारी चौकी में नव नियुक्त चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही यातायात का सुगम संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज ने कहा कि धारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page