भवाली। कैची धाम में परमपूज्य बाबानीब करौली महाराज की शिष्या, मां कात्यायनी स्वरूपा श्री सिद्धि मां की 9वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कैची धाम में सुंदरकांड पाठ एवं महा आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सिद्धि मां को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयोजन के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्ति और आस्था से ओतप्रोत रहा। इस दौरान प्रबंधक प्रदीप साह, सदस्य सेलेश साह, एम.पी. सिंह, सुरेश फुलारा, ज्ञान सिंह बिष्ट, सुरेश कांडपाल, अनिल साह, पंकज निगलटिया, महेंद्र बिष्ट, योगेश नेगी, गिरीश तिवारी, भुवन बिष्ट, देवेश अग्रवाल, राजकुमार नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

