ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेज आंदोलन की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें

गरमपानी। पिछले लम्बे समय से गरमपानी खैरना बाजार में कूड़े का निस्तारण ना होने के चलते जगह जगह ढेर लग गया है। जिसके चलते बाजार में हर जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े हुवे है, जिससे गर्मियों के इस मौसम के कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते बरगाल ग्राम के ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को कोश्या कुटोली तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन भेज कर कूड़े की निस्तारण की मांग की है, वही ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने कहा कि पहले जिस स्थान पर कूड़ा फेंका जाता था अब उस स्थान पर एनएच विभाग द्वारा रेलिंग लगा दी गई है जिससे लोगों द्वारा कूड़े को सड़क के किनारे ही फेंक दिया जा रहा है जिससे बाजार में गंदगी का अंबार लगा पड़ा है। और कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा कि जिला पंचायत द्वारा हर वर्ष दुकानदारों से जिला पंचायत के नाम पर पैसे तो लिए जा रहे हैं लेकिन जिला पंचायत से किसी भी प्रकार का कोई सुविधा बाजार के लोगों को नहीं मिल पा रही है वही उन्होंने कहा कि अगर कूड़े का निस्तारण नहीं किया जाता है तो इस वर्ष जिला पंचायत का किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा,और आंदोलन किया जाएगा।
वही उपजिलाधिकारी राहुल साह द्वारा जल्द ही इस मामले को ले कर कार्य करने को आश्वासन दिया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

You cannot copy content of this page