बेटे का जनेऊ संस्कार कर लौट रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की तबियत बिगड़ने से मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर में बेटे का जनेऊ संस्कार कर घर लौट रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) की शुक्रवार देर शाम रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। घटना के कुछ पहले वीडीओ परिवार सहित बर्फबारी के कारण रास्ते में फंसे भी रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

मौत की वजह हृदयघात होना बताया जा रहा है। बेरीनाग विकासखंड में सुरेश देउपा वीडीओ पद पर तैनात थे। मूलरूप से थल के तुड़तूड़िया गांव के रहने वाले देउपा वर्तमान में बेरीनाग में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनका एकलौता बेटा श्रेयांस देउपा का बीते रोज जनेऊ संस्कार हुआ। इसके लिए सुरेश देउपा परिवार के सदस्यों के साथ बागनाथ मंदिर गए। इस बीच देउपा को सीने में दर्द होने लगा। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे।यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page