भवाली। डोब ल्वेशाल ग्राम सभा की पहली खुली बैठक ग्राम प्रधान पुष्पा देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी शालिनी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य निशांत कुमार, विशिष्ट अतिथि सुजान सिंह रहे। खुली बैठक के दौरान ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामवासियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
मुख्य अतिथि जिशान्त कुमार ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम विकास में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, लीला जोशी, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

