गैस एजेंसी मैनेजर ने की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें

चम्पावत। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक गैस एजेंसी में कार्यरत मैनेजर ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों सहित स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page