भवाली में रविवार को डोब ल्वेशाल में सुजान सिंह रजवार के आवास से लाएंगे कदली वृक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। नंदा सुनंदा महोत्सव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। रविवार को पौराणिक देवी मंदिर से भक्त डोब ल्वेशाल कदली वृक्ष लेने जाएंगे। शनिवार को समाजसेवी सुजान सिंह रजवार के आवास में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन शुरू किया जाएगा। पुजारी दीपेश कपिल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कदली वृक्ष डोब ल्वेशाल सुजान सिंह रजवार के आवास से लाया जाएगा। शनिवार को अखण्ड रामायण पाठ शुरू होगा, रविवार को रामायण पाठ के बाद भव्य भंडारे का आयोजन होगा। जिसके बाद कदली वृक्ष लेकर भक्त देवी मंदिर आएंगे। सुजान सिंह रजवार ने भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में आकर रामायण पाठ गान करने व प्रसाद ग्रहण करने को कहा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों के विवाद एवं तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही चार गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page