रामगढ़ में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत का स्वागत, जीत की खुशी में बांटी मिठाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन सिंह दर्मवाल ने सोमवार को पूर्व मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दर्मवाल और उनके सहयोगियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर तथा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली चुनावी जीत की खुशी में पवन सिंह दर्मवाल द्वारा मिठाई वितरण भी किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कई स्थानीय व्यापारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसमर्थन बनाए रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page