कार्रवाई::भवाली में वन विभाग ने 323 टीन अवैध लीसा पकड़ा

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार को वन विभाग की टीम ने भवाली क्षेत्र में अवैध लीसा मामले का खुलासा किया है। 323 टिन लीसा से भरा एक वाहन जब्त किया है। जब्त किए गए लीसा की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल आकाश गंगवार के निर्देशन में क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन संख्या यू०के० 03 सी०ए०/0830 द्वारा निगलाट क्षेत्र से अवैध रूप से लीसा हल्द्वानी की ओर ले जाया जा रहा था। टीम ने सोमवार रात करीब 1 बजे भवाली अल्मोड़ा मोटर मार्ग में निगलाट पर गश्त करते हुए भवाली सैनिटोरियम चैक पोस्ट जांच की। सैनिटोरियम भवालीगांव मोटर मार्ग के समीप वाहन सड़क किनारे खड़ा मिला। मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 323 टिन अवैध लीसा छुपाकर ले जा रहे थे। वन विभाग की टीम द्वारा वाहन को मौके से कब्जे में लेकर वन परिसर भवाली में सुरक्षित खड़ा किया गया है। मामले में वन अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। कहा कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट, वन रक्षक भुवन चन्द्र आर्या, महेश चन्द्र, आनंद सिंह, हरेन्द्र सिंह मेहता, लीला राम रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page