बन्द होटल दुकान जलकर राख, सिलेंडर फटने से फैली आग

ख़बर शेयर करें

दिवाली से पूर्व शनिवार देर रात रानीखेत के कीलघर मोहल्ले में एक चाय व खाने के होटल और जनरल स्टोर का भीषण आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में रखे गए सिलेंडर फटने से बेकाबू हुई आग ने पास खड़ी मारुति वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वैन भी आंशिक रूप से जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

नगर के लोअर मालरोड में कीलघर के पास स्थित ऐरोली गांव निवासी आनंद सिंह बिष्ट की जनरल स्टोर और उसी में चाय खाने का होटल भी है। शनिवार की देर रात करीब 11.30 बजे अचानक जनरल स्टोर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देर रात की घटना होने के कारण आसपास के लोगों को काफी देर में आग लगने की पता चला। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दुकान में रखे गए दो सिलेंडरों के फट जाने से दुकान के पास खड़ी नाजिर की मारुति वैन आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से जल गई। हालांकि एफएसओ मिंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आंकलन तैयार किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page