महर्षि विद्या मंदिर में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण, स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

महर्षि विद्या मंदिर में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण, स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
नैनीताल। अग्निशमन केंद्र नैनीताल की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस क्रम में अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ताकुला-हल्द्वानी रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही विद्यालय के स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर के माध्यम से आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
अग्निशमन अधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page