सिरोड़ी ग्रामसभा में दो दिनों से आग का तांडव, रिहायसी इलाके में पहंची आग

ख़बर शेयर करें

भवाली। बेतालघाट ब्लॉक की ग्रामसभा सिरोड़ी मछली डिग्गी क्षेत्र में आग लगने से जंगल जल गया। शनिवार को आग रिहायसी इलाको तक पहुँच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुँची टीम आग बुझाने में जुटी। शुक्रवार शाम किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन शनिवार सुबह से आग फिर लपटों में बदल गई। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने बताया कि वन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई थी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई थी। आग पर काबू पाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page