नीब करौरी बाबा के दर्शन को कैंची धाम आए युवक की नैनीताल के ज्योलिकोट में संदिग्ध् हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भूमियाधार के पास रिजॉर्ट को जाते वक्त खड़ी चढ़ाई में रैंप से युवक बाइक समेत नीचे गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जबकि पिता ने बेटे के साथ आए लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बरेली निवासी 25 वर्षीय केशव भारद्वाज दवा कंपनी में एमआर था। वह सोमवार को कंपनी के कुछ सीनियर साथियों के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन को आया था। रात में ज्योलीकोट से ऊपर भूमियाधार पास रिजॉर्ट को जाते वक्त केशव बाइक से गिर गया। गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एसटीएच लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद पिता दिनेश भारद्वाज हल्द्वानी पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। कहा कि उसका फोन और पर्स गायब है। बताया कि वह कंपनी के चार साथियों के साथ आया था, जिसमें एक महिला भी थी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

