किसान सुखवंत ने 27 डीलरों को बताया मौत का जिम्मेदार

ख़बर शेयर करें

काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सुसाइड से पहले शनिवार दोपहर को फेसबुक पर लाइव आए और 4:54 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें जमीन के नाम पर खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की आपबीती सुनाई और 27 प्रॉपर्टी डीलरों के 3 अधिकारियों को जान देने का जिम्मेदार बताया। इसके बाद देर रात होटल के कमरे में खुद को गोली मार ली। लाइव वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

फेसबुक पर सुखवंत ने कहा ‘मैं एक किसान हूं। मेरी पत्नी और बेटे ने हाईकोर्ट में आत्महत्या कर ली है। मुझे जमीन कुछ और दिखाई गई और दी गई दूसरी। मेरे साथ चार करोड़ का फ्रॉड हुआ है। गिरोह ने तीन करोड़ नकद और एक करोड़ खाते में लिए। थाना आईटीआई गए लेकिन यहां गाली-गलौज की गई। यह भी आरोप लगाया कि गिरोह ने 30 लाख पुलिसवालों को दिए हैं। जिस कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही। शिकायती पत्र आईटीआई थाना, पैगा चौकी और पुलिस के उच्चाधिकारियों को दिए लेकिन किसी ने नहीं सुना। चार महीने तक हमारा उत्पीड़न किया गया।

पत्नी बोली, जिनके नाम आए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए

…तो नैनीताल में सुसाइड करने की थी योजना

सुखवंत की पत्नी और बेटे का उपचार एसटीएच में किया गया। वह पूरी तरह ठीक हैं। लेकिन मौत से पहले फेसबुक पर सुखवंत ने तीनों के सुसाइड करने की बात कही। इसका मतलब है कि तीनों जान देने वाले थे। इसके लिए वह हाईकोर्ट नैनीताल जा रहे थे। लेकिन एकाएक गौलापार आए। आशंका है कि रात को जब सुखवंत ने पत्नी के सिर पर वार किया तो शायद उसे जान से मारने का इरादा था। लेकिन इससे पहले ही पत्नी और बेटा बाहर चले गए थे।

मोर्चरी के बाहर नाते-रिश्तेदारों की भीड़

घटना की सूचना पर अस्पताल में मृतक के परिजनों, नाते-रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों के पैनल ने मृतक का पोस्टमार्टम किया है। इससे पहले एक्स-रे किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की कराई गई है। घटना में प्रयुक्त तमंचा लाइसेंसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page