पहाड़पानी विश्राम गृह परिसर में चला व्यापक सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें

पहाड़पानी विश्राम गृह परिसर में चला व्यापक सफाई अभियान
भवाली। वनाग्नि की संभावित घटनाओं की रोकथाम एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 06 मई 2026 को पहाड़पानी विश्राम गृह परिसर एवं उसके आसपास व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर में फैली सूखी पत्तियों, झाड़ियों, प्लास्टिक कचरे तथा अन्य अवांछित पदार्थों को एकत्रित कर उनका उचित निस्तारण किया गया।
वन विभाग की टीम ने आग से संभावित खतरे को देखते हुए सूखी घास एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री को भी हटाया, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सफाई कार्य के दौरान विश्राम गृह के मार्गों, आसपास के खुले स्थानों तथा निकटवर्ती क्षेत्रों को विशेष रूप से स्वच्छ किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ वन क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम करना है। अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस दौरान वन आरक्षी अभय कुमार, फायर वाचर जगदीश नेगी, संजय शर्मा एवं हेमू शर्मा उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page