मुहिम:: प्रधानमंत्री ने कहा इसलिए 13 से 15 तक फैराए घरों में राष्ट्रध्वज

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करने की शुक्रवार को अपील की। मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वप्न देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page