अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी, 7 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी की टीम ने शनिवार को अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर, लामाचौड़, गोलापार और दौलतपुर क्षेत्रों में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी टीम ने मौके से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब और 156 पाउच कच्ची शराब बरामद की।
आबकारी विभाग द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
दबिश देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, संजय कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर, महेश तथा आबकारी सिपाही राहुल और शीतल शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page