देसी मदिरा दुकान पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ओवररेटिंग पर चालान

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी रोड स्थित देसी मदिरा दुकान पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ओवररेटिंग पर चालान
भवाली। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में कालाढूंगी रोड स्थित देसी मदिरा दुकान पर ओवररेटिंग की मिल रही शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को आबकारी विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान विभागीय टीम ने दुकान में उपलब्ध मदिरा स्टॉक, विक्रय रजिस्टर तथा निर्धारित मूल्य सूची का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओवररेटिंग पाए जाने पर संबंधित दुकान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की ओर से दुकान में मौजूद कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक धनराशि वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक डीएस बिष्ट समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page