भवाली पौराणिक देवी मंदिर में गणेश मूर्ति की स्थापित

ख़बर शेयर करें

-7 सितंबर को नन्दा मैया की शोभायात्रा के साथ निकलेगी गणेश शोभायात्रा

भवाली। नगर में 5 वर्षो से गणेश महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसकी शुरूआत महाराष्ट्र के रहने वाले स्वर्ण व्यवसाई स्व अरूण पूजारी ने की। कुछ माह पूर्व अरूण का आकस्मिक निधन हो गया। लेकिन स्वर्ण व्यवसायी मनोज वर्मा ने उनके द्वारा शुरू किये गणेश महोत्सव को उनकी याद में हमेशा किए जाने जाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए बुधवार को उन्होंने विधि विधान से देवी मंदिर में गणेश की मूर्ति स्थापित कर दी है। व्यवसाई मनोज वर्मा ने बताया की गणेश चतुर्थी पर मनमोहन गणेश की मूर्ती पौराणिक देवी मंदिर में उनके परिवार जनों द्वारा विशेष पूजा अर्चना के साथ देर सांय स्थापित की गई। जिसकी पूजा अर्चना पौराणिक देवी मंदिर के प्रधान पुरोहित मोहन कपिल की देखरेख में की गई। वही नित्य भोग की व्यवस्था समाजसेवी अर्पण जैन व प्रगति जैन द्वारा की गई। अगामी 7 सितम्बर को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा के साथ ही भगवान गणेश की शोभा यात्रा भी नगर में निकाली जायेगी। और शिप्रा में विसर्जन गणेश विसर्जन किया जायेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा देवगुरु पर्वत पर विराजमान है देवगुरु बृहस्पति की तपोस्थली, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page