आंगनवाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन व योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

ख़बर शेयर करें

आंगनवाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन व योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
भीमताल। बाल विकास परियोजना, भीमताल के अंतर्गत शुक्रवार को माइंड पावर यूनिवर्सिटी के सभागार में बाल संरक्षण आयोग के सदस्य माननीय योगेश रजवार की अध्यक्षता में विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माननीय सदस्य योगेश रजवार ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी शिशु या बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्तियां सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया। साथ ही प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और विभागीय उद्देश्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. रेनू मर्तोलिया, सुपरवाइजर श्रीमती बबली हुसैन, श्रीमती हेमा मासीवाल, श्रीमती हेमा त्रिपाठी, श्रीमती रीना यादव सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page