क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सरिता आर्या को भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सरिता आर्या को भावभीनी विदाई
भवाली। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सरिता आर्या को उनके 33 वर्ष 10 माह और 1 दिन के लंबे एवं सराहनीय कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सरिता आर्या के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सरिता आर्या ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।
समारोह में वक्ताओं ने भी उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादों को साझा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सरिता आर्या के पति राजेन्द्र प्रसाद सहित उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, चित्रा रौतेला, रवि सनवाल, पुष्कर सिंह असवाल, पूर्ति निरीक्षक दीप चन्द्र बेलवाल, मोहित कठायत, राजेन्द्र भट्ट, गौरव जोशी, मनीष उप्रेती, दर्शनानंद, पूर्ति लिपिक मीनाक्षी बोरा, सुनीता, सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता हेमंत रूबाली, किशन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page