गरमपानी तल्ला बर्धो और रातीघाट में सहकारिता समिति के चुनाव सम्पन्न, सभी अध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चयन

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के गरमपानी, तल्ला बर्धो और रातीघाट क्षेत्रों में गुरुवार को बहुउद्देशीय सघन सहकारिता समितियों के चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। तीनों ही समितियों में अध्यक्ष पद के लिए आए नामांकन को निर्विरोध घोषित किया गया। गरमपानी समिति में मंजू जलाल, तल्ला बर्धो में सुरेंद्र मेहरा एवं रातीघाट समिति में गोधन सिंह को अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं गरमपानी समिति में विनोद ढौडियाल उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बनीं मंजू जलाल ने कहा कि समिति की आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र के काश्तकारों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान मंजू जलाल, विनोद ढौडियाल, पंकज पंत, अनिल त्रिपाठी, गोपाल सिंह, संजय साह, गोपाल रावत, हीरा बधानी, त्रिभुवन पाठक, भगवत सिंह, मूसा राम, जया, नंदी देवी, खष्टी देवी, उमेश कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page