हल्द्वानी में चाकू के हमले में घायल सक्षम को अब तक नही आया होश

ख़बर शेयर करें

चाकू के हमले में घायल छात्र सक्षम अब भी जिंदगी से जंग लड़ रहा है। 60 घंटे बीतने के बाद भी सक्षम को होश नहीं आया, हालांकि डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार बताया है।12 वीं में पढ़ने वाले छात्र सक्षम निवासी ब्यूराखाम दमुवाढूंगा पर अन्य छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में सक्षम गंभीर से रूप से घायल हो गया था , जिसे उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया चाकू के हमले में सक्षम की नसें कट गई थीं । साथ ही उसके शरीर में गंभीर घाव बन गया । सक्षम को वेंटिलेटर में रखा गया है । बताया जा रहा है कि अभी तक उसे होश नहीं आया है , लेकिन उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है । इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग छात्रों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था जबकि पथराव में शामिल अन्य 20 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, आरोपियों में कई बालिग बताए जा रहे हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के खंगाल रही है । जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page