डंपर ने बाइक को मारी टक्कर मासूम की डंपर के नीचे आने से मौत

ख़बर शेयर करें

पूछड़ी गांव में डंपर ने बाइक पर अपने नाना के साथ जा रहे बच्चे को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया और कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाल का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  600 एनसीसी कैडेटों को मानसिक स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया

शंकरपुर निवासी विशाल ठाकुर पुत्र विजेंद्र ठाकुर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम उसके ससुर ऋषिपाल उसके बेटे नव (4)के साथ बाइक से पूछड़ी गए थे। पूछड़ी क्षेत्र में सामने से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठा नव छिटककर डंपर के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। ससुर भी गंभीर घायल हो गए। वहीं हादसे के आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को घरकर पथराव किया। कोतवाली में भी हंगामा किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी चालक शाहिदनिवासी नई बस्ती पूछड़ी को प्पर केस दर्ज कर पकड़ लिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page