दुःखद::भवाली के वरिष्ठ व्यापारी दीवान सिंह निगलटिया का हुआ निधन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के वरिष्ठ व्यापारी दीवान सिंह निगलटिया का देर शाम उनके आवास पंत स्टेट में अचानक तबियत बिगड़ने से 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नगर में व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय व्यापार मंडल व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को रानीखेत रोड स्थित घाट में किया जाएगा। समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page