घरेलू विवाद के चलते पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला

ख़बर शेयर करें

सल्ट/ब्लॉक के गांव खुमाड़ में घरेलू विवाद के चलते गुरुवार शाम पति से डंडे से पीट पीटकर पत्नी को मार डाला। वारदात की सूचना मां को देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे देर रात कूपी बैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सना डंडा कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक अक्तूबर 2022 में 32 वर्षीय दीपक खर्कवाल पुत्र प्रकाश चंद्र ने कोटद्वार रोड रामनगर निवासी 30 वर्षीय भूमिका पुत्री भूमिया चंद्रा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों का विवाद आम हो गया। गुरुवार शाम को भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्सा पति ने डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में आरोपी से घर से 100 मीटर दूर दूसरे के घर में रहती अपनी मां को वारदात के बारे में बताया और फरार हो गया। सूचना के बाद जब मां मौके पर पहुंची तो बहू का खून से लथपथ शव देखा तो उनकी चीख निकल गई। उनका शोर सुनकर पड़ोसी भी जुटे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ बलवंत सिंह रावत और एसडीएम रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची। टीम ने घर के गोठ में भूमिका का खून से सना शव और आंगन में डंडा बरामद किया। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि रामनगर निवासी भाई रजत चंद्रा की तररीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद रात कूपी बैंड से गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, नालों पर बना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

दहेज के लिए करते थे मारपीट: भूमिका के भाई का कहना था कि आरोपी दीपक शादी के बाद से ही दहेज के लिए मारपीट करता था। शादी के कुछ समय बाद ही बहन ने पति के मारपीट करने के बारे में बताया था। आरोपी बार बार परिजनों की पसंद की लड़की से शादी करने की बात कहकर उलाहना देता था। माता पिता भूमिका को जल्द ही सब ठीक हो जाने की बात कहकर ससुराल भेज देते थे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page