भवाली में जेसीबी की लापरवाही से टूटी पेयजल लाइनें, 15 परिवारों की जलापूर्ति ठप

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रामगढ़ रोड स्थित सीएचसी के पास जेसीबी मशीन से कराए जा रहे कार्य के दौरान जल संस्थान की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे आसपास के करीब 15 परिवारों के कनेक्शन टूट गए और उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि प्रांतीय खंड लोनिवि नैनीताल की ओर से बिना पूर्व सूचना दिए जेसीबी से कार्य कराया गया, जिससे 15 उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन टूटने के कारण क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं, प्रांतीय खंड लोनिवि के एई प्रकाश पंत ने बताया कि मौके पर पाइपलाइन मानकों के अनुरूप नहीं डाली गई है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालियों की लगातार सफाई और रखरखाव जरूरी है, जिसके लिए कार्य कराया जा रहा था। हालांकि, जल संस्थान की लाइनें टूटने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी को लेकर विभागों के बीच समन्वय की कमी भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बिना सूचना पेयजल लाइनों को क्षतिग्रस्त किए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार विभाग से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page