दहेज लोभी, दहेज में घर भी दिया, अब तीन लाख रुपए नही दिए तो दे दिया तलाक,

ख़बर शेयर करें

शादी में हर माँ बाप अपने बच्चों को सुखी रखने के लिए जरूरी सामान तोहफा देते है। लेकिन चंद दहेज लोभी इसे व्यापार बनाए बैठे हैं। यहां ऐसा ही एक मामला वनभूलपुरा का है। झता एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से आरोपी पति अपने पत्नी को मायके से तीन लाख लाने का दवाब बना रहा था। पुलिस के अनुसार इंद्रानगर निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते वह अपनी सारी कमाई उसके ऊपर खर्च कर रहा है। घर में पत्नी से मारपीट करता है और मायके से तीन लाख लाने का दबाव बना रहा है । महिला का आरोप है कि बीते दिनों उसके पति ने उसे अपने दो भाईयों के सामने तीन तलाक दे दिया। जबकि उसके पति को मायके पक्ष ने एक मकान भी खरीदकर दिया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page