एलआईयू में तैनात कांस्टेबल नदी में डूबा, खोज में जुटी जल पुलिस

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते समय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात एक कांस्टेबल डूबकर लापता हो गया। सिपाही के डूबने की जानकारी मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस ने जल पुलिस की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया, अभी तक सिपाही का कोई सुराग नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

पुलिस के अनुसार, मायापुर स्थित एलआईयू कार्यालय में त्रिपन सिंह नेगी कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मूल रूप से जौनसार भाबर क्षेत्र के कालसी के रहने वाले त्रिपन सिंह नेगी सोमवार की दोपहर अपने परिचित के साथ कनखल के बैरागी कैंप में ठोकर नंबर दस पर पहुंचे। जहां वह स्नान करने लगे। अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गए। ये देखकर साथी घबरा गया और उसने तुरंत विभाग में संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page