मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट सह प्रभारी कुमाऊँ मण्डल अखिलेश सेमवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया आभार

ख़बर शेयर करें

करोड़ के विकास कार्यों और बहुउद्देश्यीय भवन की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
भीमताल। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट सह प्रभारी कुमाऊँ मण्डल अखिलेश सेमवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीमताल क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सैनिक परिवारों और व्यापारियों के लिए बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण की घोषणा को भी ऐतिहासिक निर्णय बताया।
हिमांशु बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को स्वीकार करते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे भीमताल विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बहुउद्देश्यीय भवन की स्थापना से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त कर रही है।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है तथा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page