नैनीताल में जिला पंचायत अभियंता दलीप नेगी सेवानिवृत

ख़बर शेयर करें

जिपं. के अभियंता दलीप नेगी सेवानिवृत

भवाली /नैनीताल। जिला पंचायत नैनीताल के

अभियंता दलीप सिंह नेगी मंगलवार को अपनी 33 वर्षों की सेवाओं की बाद सेवानिवृत हो गए। उन्हें मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दी। इससे पूर्व 25 सितंबर को हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल तथा उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट सहित समस्त बोर्ड ने उन्हें विदाई दी थी।

मंगलवार को अभियंता दलीप सिंह नेगी की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके सेवाओं व कार्यप्रणाली की सराहना की। बताया गया कि सेवा अवधि में उनका नैनीताल से कई बार स्थान्तरण

हुआ लेकिन उनकी कार्य कुशलता के कारण जन प्रतिनिधियों की मांग पर शासन ने उनका स्थान्तरण वापस लिया था और उन्होंने हमेशा नैनीताल में ही सेवाएं दी। अपने संबोधन में अभियंता दलीप सिंह नेगी अपने सेवाकाल में अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा दिये गए सहयोग के प्रति आभार जताया। विदाई समारोह में अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार

विश्नोई समेत कर अधिकारी विजय बिष्ट व लेखाकार श्री भौर्याल कर निरीक्षक चंद्रपाल सिंह बिष्ट व दीपक उपाध्याय व अवर अभियंता रमेश आर्य समेत नीतू सिंह दीपा मटियाली रितु रावत समेत भाजपा नेता हरीश भट्ट अधिवक्ता राजेन्द्र परगाई तथा ठेकेदार जगदीश शर्मा सहित जिला पंचायत के कर्मचारी मौजूद थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page