दौड़ चक्का फैक प्रतियोगिता में धवल कुमार रहे प्रथम

ख़बर शेयर करें

भवाली। अल्मोड़ा हाइवे स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल निगलाट के छात्र धवल कुमार ने ब्लॉक स्तरीय दौड़ और चक्का फैंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिनी स्टेडियम बेतालघाट में 200 मीटर दौड़ और चक्का फैंक प्रतियोगिता में शवल प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में भी उन्होंने टीम को प्रथम स्थान तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि के लिए ग्राम प्रधान सीमा आर्या, विद्यालय के शिक्षक गायत्री पाठक ,बीएन उपाध्याय, प्रकाश चन्द्र आर्य, गीता नेगी, निशा तिवारी ने धवल को शुभकामनाएं देकर उज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page