घोड़ाखाल गोल्ज्यू मन्दिर आशीर्वाद लेने पहुँचे श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

भवाली। नववर्ष के अवसर पर न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के प्रसिद्ध मंदिर घोड़ाखाल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नए साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालु गोल्ज्यू देवता का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
देर शाम तक करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गोल्ज्यू देवता के दर्शन किए। श्रद्धालु उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
भारी भीड़ के चलते घोड़ाखाल मार्ग पर जगह-जगह लंबा जाम लग गया, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों परेशान होना पड़ा। वाहनों की संख्या अधिक होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई श्रद्धालु जाम में फंसे रहने के कारण पैदल ही मंदिर तक पहुंचे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page