भवाली। सेनिटोरियम रातीघाट बाईपास में कुछ दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे के बाद विभाग हरकत में आया है। दुर्घटना स्थल ढेला गांव के पास अब स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले से सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती थी और पांच लोगों की जान बच सकती थी।
ग्रामीणों ने कहा कि बाईपास के कई मोड़ बेहद खतरनाक हैं, जहां तेज रफ्तार वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। लोगों ने मांग उठाई कि बाईपास के हर खतरनाक मोड़ से पहले स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने बताया कि प्रांतीय खण्ड लोनि विभाग से सभी संवेदनशील और खतरनाक मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना जरूरी है ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दुख न झेलना पड़े।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

