ग्राम चनौती नौकुचियाताल भीमताल को सूचित किया जाता है कि आपके क्षेत्र में विगत दिनों से बाघ टाईगर दिखाई दे रहा है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार दिन रात नियमित गस्त की जा रही है। विभाग द्वारा क्षेत्र में बाघ की निगरानी हेतु 15 ट्रेप कैमरे भी लगाये गये है जिससे बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आप सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि आप सोय होते ही अपने घर के अन्दर चले जाए, अनावश्यक कार्य हेतु घर से बाहर ना निकलें। किसी आवश्यक कार्य पड़ जाने पर उजाले की व्यस्था तथा एक समूह बनाकर साथ में जाए। छोटे-छोटे बच्चों को घर से बाहर अकेले में ना छोड़ें बच्चों के साथ निरन्तर रहे। वन विभाग आपके सहयोग हेतु तत्पर तैयार है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

