गरमपानी-खैरना क्षेत्र में खेल मैदान की मांग तेज, व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

गरमपानी-खैरना क्षेत्र में खेल मैदान की मांग तेज, व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। गरमपानी-खैरना क्षेत्र में युवाओं और बच्चों के लिए खेल मैदान की कमी को लेकर आवाज़ तेज हो गई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, इकाई गरमपानी-खैरना ने इस संबंध में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि विकासखंड बेतालघाट की ग्राम सभा खैरना में बच्चों और युवाओं के लिए कोई भी समुचित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। मैदान के अभाव में स्थानीय युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा भी प्रभावित हो रही है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि क्षेत्र में नजूल भूमि/खाली सरकारी भूमि अथवा पंचायत की उपलब्ध भूमि को खेल मैदान के लिए चिन्हित कर विकसित किया जा सकता है। इससे न केवल युवाओं को खेल का उचित मंच मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में स्वस्थ गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
ज्ञापन में सांसद से मांग की गई है कि स्थानीय युवाओं की इस जरूरत को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर खेल मैदान के लिए भूमि स्वीकृत कराई जाए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलाल ने कहा कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
स्थानीय युवाओं और अभिभावकों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही क्षेत्र को खेल मैदान की सौगात

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page