सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में गुमटी के पास छोटा हाथी व स्कूटी की भीड़त में घायल स्कूटी सवार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है, जिसके बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
गत बुधवार को बिंदुखत्ता के इंद्रानगर निवासी महिला शांति देवी पत्नी जमन सिंह अपने भतीजे राहुल नेगी पुत्र मोहन नेगी के साथ स्कूटी द्वारा हल्द्वानी से घर को आ रहे थे, हल्दूचौड़ गुमटी के पास लालकुआं से आ रहे छोटे हाथी संख्या यूके04सीबी – 9176 से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर लगने के बाद दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों द्वारा उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती किया गया, हालत गंभीर होने पर स्वजनों द्वारा महिला को हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया, परंतु शुक्रवार की सांय को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के दो मासूम बच्चे है। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page