भवाली में खाई में गिरा व्यक्ति मौत

ख़बर शेयर करें

फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति मौ गुरुवार रात घोड़ाखाल सड़क से घर को जा रहे एक व्यक्ति का पैर फिसल गया। जिससे वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। पूरी रात खाई में रहने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस जानकारी के अनुसार किशन 48 पुत्र स्व सोहन लाल निवासी धुलई घोड़ाखाल गुरुवार देर रात अपने घर जा रहा था। जीजीआईसी स्कूल के पास सड़क से नीचे जा गिरा। रात भर खाई में पड़े रहने से किशन की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगो ने किशन के खाई में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी। ग्राम प्रधान गणेश जोशी मृतक के परिवार के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
एसएसआइ प्रकाश मेहरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से खाई में मौत हुई है। शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page