गंगा में डुबाकर बच्चे को दी मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर मौसी ने 7 साल के मासूम लड़के को गंगा नदी में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मौसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में हत्या के कारणों की चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्लड कैंसर से जूझ रहे सात साल के रवि को उसकी मौसी सुधा ने चमत्कार की आस में करीब पांच मिनट तक गंगा में डुबकियां लगावा दीं। बुधवार दोपहर हरकी पैडी पर हुई इस घटना को यात्रियों के चिल्लाने पर कुछ लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page